Uttarakhand

दिल्ली ब्लास्ट पर हिन्दू संगठनों ने किया पुतला दहन

गुरुवार को उत्तरकाशी में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हनुमान चौक उत्तरकाशी में आतंकवाद के खिलाफ पुतला दहन किया।

उन्होंने कहा कि 10/11 को दिल्ली में हुए आत्मघाती बम ब्लास्ट ने पूरे देश को झकझोर दिया है। हिन्दू संगठनों ने साफ संदेश दिया कि अब हिंदुस्तान जिहादी आतंकवादियों को बर्दाश्त नहीं करेगा। भारत में पल रहे जिहादी आतंकियों को फांसी की सजा हो,इसी मांग को लेकर आज आतंकवाद का पुतला जलाया गया। साथ ही शिव नगरी उत्तरकाशी में जैहादी मानसीकता,लव जिहाद, थूक जैहाद करने वालों के खिलाफ भी आवाज उठाई। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अजय प्रकाश बडोला , उमेद चौहान, धर्मेंद्र पंवार, कुनाल सहदेव, ज्योति रतुणी, मुनेंद्र रावत, राजू श्रेष्ठ, गीता गैरोला, कुलबीर सिंह, रोहित नौटियाल अमन चोहान, दलवीर, सुसील शर्मा, राकेश रमोला आदि मौजूद रहे।