UP

एक घंटे देर से पहुंची वंदे भारत, बरेली में हुआ जोरदार स्वागत

प्लेटफॉर्म नंबर चार पर ट्रेन के पांच मिनट के ठहराव के दौरान सांसद छत्रपाल गंगवार, राज्य मंत्री डॉ. अरुण कुमार, मेयर डॉ. उमेश गौतम, विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, एमएलसी महाराज सिंह और बहोरन लाल ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को सहारनपुर के लिए रवाना किया।

बरेली से वंदे भारत में 87 यात्री सवार हुए, जिन्हें रेलवे की ओर से मुफ्त यात्रा पास दिए गए। यह ट्रेन बरेली होते हुए लखनऊ और सहारनपुर को जोड़ने वाली तीसरी सेमी हाईस्पीड ट्रेन है, जो सोमवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी।

शाहजहांपुर स्टेशन पर भी ट्रेन का जोरदार स्वागत हुआ। विधायक सलोना कुशवाहा, एमएलसी सुधीर गुप्ता और मेयर अर्चना वर्मा समेत जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाई। दो मिनट के ठहराव में कई यात्री सवार हुए और बच्चों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। मौके पर डीआरएम संग्रह मौर्या और रेलवे अधिकारी मौजूद रहे।