UP

राजा भैया ने विंध्यवासिनी दरबार में टेका मत्था

मीरजापुर, 8 नवंबर । जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रमुख और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया शनिवार शाम विंध्याचल पहुंचे। उन्होंने मां विंध्यवासिनी के दरबार में विधिवत पूजन-अर्चन कर प्रदेश की शांति, समृद्धि और जनता के कल्याण की कामना की।

राजा भैया के आगमन की खबर फैलते ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने उनके साथ फोटो खिंचवाई और आशीर्वाद लिया। पूजन के बाद उन्होंने साधु-संतों से भेंट की और मां विंध्यवासिनी धाम में चल रहे विकास कार्यों की सराहना की।

उनके दौरे को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मंदिर परिसर में मौजूद रहे ताकि दर्शन-पूजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।