पांवटा साहिब में 100 ट्रामाडोल कैप्सूल समेत दो गिरफ्तार
सूचना मिलते ही एसआईयू टीम ने यमुना बैरियर पर नाका लगाया और संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोक लिया। पूछताछ में चालक की पहचान कृष्ण उर्फ बबलू निवासी शिमला रोड, आईटीआई नज़दीक नाहन तथा पीछे बैठे व्यक्ति की पहचान हरिराम पुत्र रतन सिंह निवासी गांव शीरू माईला, तहसील नाहन के रूप में हुई।
तलाशी के दौरान आरोपियों के पिट्ठू बैग से नशीली दवा की 13 स्ट्रिप्स बरामद हुईं। इनमें 12 स्ट्रिप्स में 8-8 और एक स्ट्रिप में 4 कैप्सूल पाए गए। कुल 100 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद कर दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार क के तहत मामला दर्ज किया गया।
अदालत ने दोनों आरोपियों को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

