Entertainment

कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन बनेंगी दुल्हन

उदयपुर में होंगी शाही शादी की रस्में

अक्षय कुमार के साथ सुपरहिट म्यूजिक वीडियो ‘फिलहाल’ से पहचान बनाने वाली नुपुर सैनन ने अपनी शादी के लिए राजस्थान के उदयपुर को चुना है। रिपोर्ट के अनुसार, शादी की रस्में 8 और 9 जनवरी को आलीशान फेयरमोंट उदयपुर पैलेस में होंगी, जो पहले भी कई हाई-प्रोफाइल शादियों की मेजबानी कर चुका है। नुपुर जिसके साथ सात फेरे लेने जा रही हैं, उनका नाम स्टेबिन बेन है, जो एक लोकप्रिय गायक हैं और ‘साहिबा’, ‘रूला के गया इश्क’ और ‘थोड़ा थोड़ा प्यार’ जैसे हिट गाने दे चुके हैं।