सोनीपत मेयर चुनाव नामांकन शुरू, पहले दिन रमेश खत्री मैदान में
भी जारी किए गए हैं ताकि प्रक्रिया सुचारु और पारदर्शी रहे।
पहले
दिन रमेश खत्री ने जिला निर्वाचन अधिकारी व एसडीएम को अपना नामांकन सौंपा। 64 वर्षीय
खत्री उच्च शिक्षित हैं। उन्होंने बीएससी, बीएड और कानून की पढ़ाई की है। वे लंबे समय
से चुनावी राजनीति में सक्रिय रहे हैं और कई चुनावों में भाग ले चुके हैं।
खत्री
2014 में सोनीपत लोकसभा और विधानसभा चुनाव निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ चुके
हैं। इसके अलावा जींद, करनाल, नई दिल्ली और राजेंद्र नगर विधानसभा सीटों पर भी चुनाव
लड़ चुके हैं। वर्ष 2019 में उन्होंने सोनीपत और नई दिल्ली लोकसभा से चुनाव लड़ा।
2024 में भी वे लोकसभा और नगर निगम उपचुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार रहे। इस बार पहली
बार वे समाजवादी पार्टी के टिकट पर मेयर चुनाव लड़ रहे हैं।
निर्वाचन
अधिकारी (मेयर) एवं अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा ने बताया कि नामांकन स्थल से 100 मीटर
पहले ही समर्थकों को रोक दिया जाएगा। केवल उम्मीदवार सहित अधिकतम पांच लोगों को प्रवेश
मिलेगा। यह व्यवस्था भीड़ नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लागू की गई
है।

