Uttarakhand

25 अप्रैल को आ सकता है उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम

सकता है। यह परिणाम बोर्ड सभागार में शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत तथा माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल सती की माैजूदगी में एक पत्रकार वार्ता ेके दाैरान जारी किया जा सकता है।

दरअसल, इस वर्ष लगभग 2.15 लाख परीक्षार्थी 21 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक प्रदेश के 1261 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित परीक्षाओं में सम्मिलित हुए थे। परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए 156 संवेदनशील एवं 6 अति संवेदनशील केंद्र भी चिन्हित किए गए थे। बताया गया है कि परिणाम घोषित होने के उपरांत विद्यार्थी परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने अंक पत्र देख सकेंगे। साथ ही मेरिट सूची तथा डिजिटल अंक तालिका भी जारी की जाएगी, जिससे छात्र-छात्राएं तत्काल अपने परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।