विशेष सत्र जनहित और नीतिगत फैसलों पर केंद्रित हो: गणेश गोदियाल
देहरादून, 20 अप्रैल । उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने विशेष विधानसभा सत्र को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यदि उत्तराखंड सरकार सत्र बुलाती है, तो उसे जनहित और नीतिगत मुद्दों पर केंद्रित किया जाना चाहिए।
गाेदियाल ने यहां साेमवार काे एक बयान जारी कर कहा कि राज्य सरकार की ओर से 30 अप्रैल से विशेष विधानसभा सत्र बुलाने की चर्चा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यदि उत्तराखंड सरकार विशेष विधानसभा सत्र को बुलाती है तो जनहित और नीतिगत मुद्दों पर केंद्रित करने की मांग की है। सरकार विशेष सत्र बुलाती है, तो उसका उद्देश्य केवल राजनीतिक निंदा प्रस्ताव पारित करना या विपक्ष पर आरोप-प्रत्यारोप लगाना नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विधानसभा सत्र जनता के सरोकारों से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लेने का मंच होता है, इसलिए इसे सार्थक और परिणामोन्मुख बनाया जाना आवश्यक है। गोदियाल ने जोर देकर कहा कि सरकार को सत्र के दौरान ऐसे मुद्दों को प्राथमिकता देनी चाहिए, जो सीधे तौर पर आम जनता के हित और विकास से जुड़े हों।

