मुख्यमंत्री धामी ने बोर्ड परीक्षाओं में उत्तीर्ण छात्रों को दी शुभकामनाएं, बोले-छात्रों के मेहनत का परिणाम
देहरादून,25 अप्रैल । उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से शनिवार काे घोषित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बधाई दी है। मुख्यमंत्री धामी ने सफल सभी विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की कामना की और उनके परिजनों को भी बधाई दी है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के निरंतर परिश्रम, अनुशासन और अटूट संकल्प का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इसी लगन और आत्मविश्वास के साथ छात्र अपने जीवन में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

