UP

बिजली का तार टूटकर गिरने से धू-धू कर जलने लगी कार

बिजनौर, 20 मई | उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर में शहर कोतवाली की सिविल लाइन में बुधवार को अपराह्न लगभग चार बजे अचानक से कार में लग गयी। बिजली के खंभे का तार टूट कर नीचे खड़ी स्विफ्ट कार पर गिरने से आग लगी। आग का गोला बनी कार के कारण सड़क पर दोनों और लोगों की भीड़ जुट गई। निकट स्थित एक पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने अग्नि शमन यंत्र से कार की आग को बुझाया। इस बीच मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुँच गई। शहर के मुख्य बाजार में हुई इस घटना से नागरिकों में अफरातफरी मच गयी। कार मालिक बाजार में कार पार्क करके गए हुए थे। दुर्घटना के समय कोई कार में नही था। एसडीएम सदर रितू रानी ने बताया कि भीड़भाड़ वाले इलाके की लाइन को चैक कराकर मरम्मत कराई जाएगी।