MP

राजगढ़ः नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपित गिरफ्तार

राजगढ़, 24 जून । मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के बोडा थाना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर नाबालिग बालिका के साथ गलत काम करने वाले आरोपित को बुधवार को महज कुछ ही घंटों में ग्राम हुलखेड़ी में दबिश देकर गिरफ्तार किया।

थाना प्रभारी देवेन्द्रसिंह राजपूत ने बताया कि 22 जून को नाबालिग बालिका की रिपोर्ट पर ग्राम हुलखेड़ी निवासी अंकित पुत्र बिजेन्द्र सांसी के खिलाफ धारा 64(2)(एच), 65(1), 87, 351(3) बीएनएस, 3/4 पाॅक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया। विवेचना के दौरान पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के निर्देश पर गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम हुलखेड़ी में दबिष देकर आरोपित अंकित सांसी को हिरासत में लिया।