खिलाड़ी अपने शहर और प्रदेश का ही नहीं, अपने देश का नाम भी करते हैं रोशन : प्रिया अग्रवाल
मुरादाबाद, 23 जून, । नेताजी सुभाष चंद्र बोस सोनकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम रामगंगा विहार मुरादाबाद में मंगलवार को ओलंपिक दिवस के उपलक्ष्य में मुरादाबाद जनपद के विभिन्न खेलों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल ने कहा कि खिलाड़ी खेल के माध्यम से अपने शहर और प्रदेश का नाम ही नहीं बल्कि अपने देश का नाम भी रोशन करते हैं।
इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव डॉ अजय पाठक क्षेत्रीय खेल कार्यालय मुरादाबाद के क्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार सिंह उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जिला टेबल टेनिस संघ के सचिव योगेंद्र गौतम, जिला ताईक्वांडो संघ के सचिव शाहजेब अली, जिला कराटे एसोसिएशन के आश्रय वर्मा, जिला बास्केटबॉल संघ के संयुक्त सचिव फिरोज खान, जिम प्रशिक्षक राहुल मसीह, जिला स्विमिंग संघ के सचिव रवि शर्मा, क्षेत्रीय खेल कार्यालय के प्रधान सहायक रामकृपाल, कनिष्ठ सहायक प्रदीप सक्सेना, बैडमिंटन प्रशिक्षक आसिफ सिद्दीकी, कुश्ती प्रशिक्षक गोविंद यादव, खो-खो प्रशिक्षक धीरज कुमार, फुटबॉल प्रशिक्षक सचिन बिश्नोई, एथलेटिक्स प्रशिक्षका ललिता चौहान, बालीबाल प्रशिक्षिका निशा आदि उपस्थित रहीं।
———-

