Delhi

लोकसभा अध्यक्ष और गृहमंत्री ने छत्रपति शाहू जी महाराज को किया नमन

अमित शाह ने कहा कि सामाजिक समानता के ध्वजवाहक छत्रपति शाहू जी महाराज ने समावेशी शासन व्यवस्था को सशक्त बनाकर जनकेंद्रित शासन की मिसाल कायम की। नारी शिक्षा, छात्रवृत्ति व्यवस्था तथा शिक्षा के व्यापक विस्तार के माध्यम से उन्होंने सामाजिक सशक्तीकरण को नई दिशा दी। उनके विचार राष्ट्र निर्माण के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे।

केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि शाहू जी महाराज ने प्राइमरी शिक्षा, जाति भेदभाव खत्म करने, छुआछूत खत्म करने जैसे कई सुधारों को आगे बढ़ाया। समाज सुधार में उनका योगदान बहुत कीमती है।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उन्होंने अस्पृश्यता और सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध संघर्ष करते हुए समतामूलक और समावेशी समाज की मजबूत नींव रखी। नारी शिक्षा को बढ़ावा देने, बाल विवाह पर रोक लगाने, विधवा पुनर्विवाह को प्रोत्साहित करने तथा गरीब, वंचित एवं पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए उन्होंने व्यापक जनजागरूकता फैलाई और अनेक ऐतिहासिक पहल कीं। सामाजिक समरसता और जनकल्याण के प्रति उनके आदर्श हमें एक समतामूलक, समरस और सशक्त समाज के निर्माण के लिए निरंतर प्रेरित करते रहेंगे। केन्द्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि उनका दूरदर्शी चिंतन और जनकल्याणकारी कार्य सदैव हम सभी को प्रेरणा देते रहेंगे।