सोनीपत: मुठभेड़ में घायल जवान का इलाज खर्च वहन करेगी पुलिस: डीजीपी
माहौल बनाने वालों के लिए कोई स्थान नहीं है।
डीजीपी
अजय सिंघल ने मुठभेड़ में घायल हुए सीआईए-वन में तैनात मुख्य सिपाही देवेंद्र के शीघ्र
स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान बहादुरी, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा
का परिचय देने वाले मुख्य सिपाही के इलाज का पूरा खर्च हरियाणा पुलिस उठाएगी। आमजन
की सुरक्षा, शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा
अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।
पुलिस
विभाग के अनुसार सोनीपत के गांव अटायल निवासी गोपाल एक कुख्यात अपराधी था, जिसके खिलाफ
हत्या, हत्या के प्रयास, मारपीट, आगजनी समेत लगभग दो दर्जन आपराधिक मामले दर्ज थे।
उसे दो अलग-अलग हत्या मामलों में आजीवन कारावास की सजा मिल चुकी थी। फरवरी 2026 में
वह 70 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया था। इस दौरान उस पर अटायल में शराब ठेके पर
हमला, तोड़फोड़, आगजनी, समालखा क्षेत्र से ब्रेजा कार चोरी तथा एक व्यक्ति पर जानलेवा
फायरिंग करने के आरोप लगे। पैरोल समाप्त होने के बाद भी वह जेल नहीं लौटा और फरार चल
रहा था।

