UP

वृक्षारोपण महायज्ञ: यूपी में 10 बजे तक लगाए गए 10 करोड़ पौधे

वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 ‘एक पेड़ मां के नाम‘ अभियान के तहत आज प्रदेश भर में पौधारोपण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। प्रदेश में एक ही दिन में 35 करोड़ पौधों का रोपण किया जाना है। वृक्षारोपण की प्रगति प्रदेश के सभी जनपदों द्वारा वन विभाग के माध्यम से चल रहे वृक्षारोपण सॉफ्टवेयर पर ऑनलाइन अपलोड की जा रही है। वन विभाग के अनुसार 10 बजे तक प्रदेश भर में 10 करोड़ पौधे लग चुके हैं। वन मंत्री डॉ अरुण कुमार सक्सेना ने एक पेड़ मां के नाम से लगाने की आम जन से अपील की है।