सोशल मीडिया पर भाजपा विधायक और अन्य नेताओं के लिए अभद्र वीडियो डालने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज
नोएडा, 07 अगस्त । थाना दादरी में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि एक व्यक्ति ने दादरी के भाजपा विधायक और अन्य नेताओं के प्रति सोशल मीडिया पर कई ऐसी गलत और अपमान जनक वीडियो प्रसारित किया जिससे लोक शांति भंग हो सकती है। व्यक्ति ने अभद्र, अशोभनीय एवं अपमानजनक भाषा का प्रयोग करते हुए वीडियो प्रसारित किया है। इससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो सकता है।
थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि बीती रात को ग्राम आकिलपुर जागीर निवासी प्रशांत नागर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम ग्राम पर नई आबादी कस्बा दादरी निवासी जुनैद प्रधान ने कथित रूप से एक वीडियो प्रसारित की है, जिसमें भाजपा के विधायक तेजपाल नागर और अन्य भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के प्रति अभद्र, अशोभनीय और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया है। पीड़ित के अनुसार, यह सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने तथा सार्वजनिक शांति भंग करने की आशंका उत्पन्न कर सकती है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

