नूरपुर में 320 ग्राम चरस बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
धर्मशाला, 15 अगस्त । पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए विंग नूरपुर की टीम ने एक आरोपी को 320 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अक्तके तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी से मुग्तयाल, भलेटा में कार्रवाई करते हुए चरस की यह खेप बरामद की है।
एसपी नूरपुर इलमा अफरोज ने बताया कि पुलिस टीम गश्त एवं नशे के अवैध कारोबार की रोकथाम हेतु क्षेत्र में मौजूद थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रोहित कुमार पुत्र हरबंस लाल अपने रिहायशी मकान में चरस छिपाकर रखता है तथा इसे बेचने की फिराक में है।
सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम स्वतंत्र गवाहों के साथ मौके पर पहुंची। स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में रिहायशी मकान की तलाशी लेने पर रोहित कुमार के निजी कमरे में डबल बैड के गद्दे के नीचे चरस की यह खेप बरामद हुई।
इस संबंध में पुलिस थाना नूरपुर में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोहित कुमार पुत्र हरबंस लाल, निवासी गांव मुग्तयाल, डाकघर भलेटा, तहसील नूरपुर, जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश, उम्र 32 वर्ष के रूप में हुई है। आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की आगामी जांच जारी है।

