नागदा में 28 अगस्त को होगा सामूहिक श्रावणी उपाकर्म, सनातन परंपरा और वैदिक संस्कृति का दिया जाएगा संदेश
नागदा, 26 अगस्त । उज्जैन जिले के नागदा में सनातन परंपरा और वैदिक संस्कृति को जीवंत बनाए रखने तथा नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने के उद्देश्य से रक्षाबंधन के अवसर पर 28 अगस्त को अनूठा आयोजन किया जाएगा। हनुमान डैम स्थित चंबल नदी के तट पर सामूहिक श्रावणी उपाकर्म का आयोजन होगा। इसमें ब्राह्मण समाज के सदस्य विधि-विधान के साथ हेमाद्रि संकल्प, ऋषि-पितृ तर्पण, आत्मशुद्धि तथा यज्ञोपवीत परिवर्तन की धार्मिक प्रक्रिया पूरी करेंगे।

