यूपी-बिहार विकास की राह पर, पंजाब रह गया पीछे : बीएल संतोष
रही है, जबकि पंजाब पीछे रह गया है।
संतोष मंगलवार को लुधियाना में लुधियाना शहरी, लुधियाना
ग्रामीण, खन्ना, जगराओं, मोगा, रोपड़ और मलेरकोटला जिलों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की
जोनल बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पंजाब इस बार बदलेगा और यह बदलाव
भारतीय जनता पार्टी लाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी के प्रत्येक कार्यक्रम
को पूरे जोर-शोर से जमीनी स्तर पर लागू करने तथा हर मंच के माध्यम से पार्टी की
नीतियों एवं मुद्दों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने बीएल संतोष का स्वागत करते हुए कहा कि उनका
अनुभव पंजाब की टीम को नई दिशा देगा और 2027 में भाजपा की सरकार बनाने के
लिए उनका मार्गदर्शन बेहद लाभदायक साबित होगा। उन्होंने कहा कि ‘आप’ सरकार ने पंजाब की आर्थिक
स्थिति को बेहद कमजोर कर दिया है और राज्य पर दिन-ब-दिन कर्ज बढ़ रहा है। पंजाब को
फिर से महाराजा रणजीत सिंह के शासन जैसी खुशहाली की ओर ले जाने के लिए डबल इंजन
वाली भाजपा सरकार जरूरी है।इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनप्रीत सिंह बादल, प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्रीनिवासलू, सह-प्रभारी नरेंद्र रैणा
सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

