UP

संदिग्ध अवस्था में किशोरी का शव फंदे से लटका मिला

हमीरपुर, 21 अगस्त । उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र स्थित मवई गांव में एक किशोरी का शव फंदे पर संदिग्ध अवस्था में लटका मिला। परिजन आनन-फानन किशोरी को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मवई गांव निवासी वर्षा 17 अपने घर में थी। परिजनों ने जब वर्षा को फांसी के फंदे पर लटका देखा तो होश उड़ गए। परिजनों ने किशोरी को नीचे उतारकर सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर वापस घर चले गए और पोस्टमार्टम नहीं कराया।

कोतवाल अनूप सिंह ने शुक्रवार को शाम बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जाएगी। किशोरी ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसकी जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

————–