Uttarakhand

हिंदी कवि सम्मेलन में हास्य, व्यंग्य के साथ समाजिक विषयों पर दी प्रस्तुति

नई टिहरी, 25 सितंबर । टीएचडीसी इंडिया की टिहरी परियोजना की ओर से राजभाषा हिन्दी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भागीरथीपुरम में हास्य कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें कवियों ने हिंदी का महत्व और सम्मान को लेकर बातें रखीं।

कवि सम्मेलन का मुख्य महाप्रबंधक (टिहरी कॉम्प्लेक्स) आरआर सेमवाल, निधि सेमवाल, महाप्रबंधक विजय सहगल, एसके साहू, सस्मिता साहू, एपी बाजपेई, संजय महर, डीजीएम मोहन सिंह श्रीस्वाल ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने कवि अनिल अग्रवंशी, संदीप भोला, उपेंद्र पांडेय, मोहन मुतंजिर, कल्पना शुक्ला को शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। सीजीएम सेमवाल ने कहा कि राजभाषा हिंदी को बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन जरूरी है।

हिंदी हमारे दैनिक जीवन एवं कार्य-संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। कवियों ने हास्य, व्यंग्य एवं अन्य विभिन्न रसों से ओत-प्रोत रचनाओं की शानदार प्रस्तुति दी। मनोरंजन के साथ उन्होंने सामाजिक एवं समसामयिक विषयों को सहज एवं रोचक अंदाज में प्रस्तुत किया। इस मौके पर एजीएम विपिन सकलानी, संजय पंवार, प्रबंधक मनबीर सिंह नेगी, दीपक उनियाल, जेपी बिज्लवाण, सहायक प्रबंधक बानी शुक्ला, नीरज सिंह मौजूद थे। इधर, एचएनबी गढ़वाल विवि के एसआरटी परिसर बादशाहीथौल नई टिहरी में हिंदी पखवाड़े का समापन हुआ। पूर्व निदेशक केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय विनोद कृष्ण वर्मा, परिसर निदेशक प्रो. एए बौड़ाई और हिंदी विभागाध्यक्ष अर्पणा सिंह ने संचालित कार्यक्रमों की जानकारी दी।