Uttarakhand

अल्मोड़ा के वड्यूड़ा गांव में मलबे की चपेट में आया आवासीय मकान,तीन जिंदगियां फंसी

अल्मोड़ा, 01 सितंबर ।अल्मोड़ा: अल्मोड़ा जिले के हवालबाग ब्लॉक के वड्यूडा गांव में बारिश के बाद अचानक आए मलबे की चपेट में एक आवासीय मकान आ गया।

घटना देर रात की है बारिश के बीच मलवा घर में घुस गया और इस हादसे में घर के भीतर मौजूद एक महिला और दो बच्चों सहित तीन लोगों के मलबे में दबने की सूचना सामने आ रही है। समय बीतने के साथ ही उनके जीवित रहने की संभावना भी न्यून हो गई है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ, जिला आपदा प्रबंधन टीम, स्थानीय पुलिस बल और एसडीआरएफ के जवान भारी बारिश और दुर्गम परिस्थितियों के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं।

जिला पंचायत सदस्य महेश नयाल ने प्रशासनिक अधिकारियों से भी त्वरित सहायता प्रदान करने को कहा है, मौके पर तहसील प्रशासन की टीम भी पहुंच चुकी है।