हांसी : कमर और गर्दन पर डबल हुला हूप घुमाकर 2376 स्पिन, सात वर्षीय कार्तिका ने बनाया रिकॉर्ड
इस उपलब्धि पर परिवार और परिचितों ने खुशी जताते हुए उसे बधाई दी।
कार्तिका के पिता प्रतीक गोयल ने गुरुवार काे बताया कि उनकी बेटी ने लगातार करीब 22 मिनट
25 सेकंड तक कमर और गर्दन पर एक साथ डबल हुला हूप घुमाया और इस दौरान कुल 2376 स्पिन
पूरे किए। इसी प्रदर्शन के आधार पर उसका रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया
कि इस उपलब्धि के लिए कार्तिका ने लंबे समय तक नियमित अभ्यास किया। उसने मेहनत, लगन
कार्तिका की उपलब्धि एक बच्चे द्वारा कमर और गर्दन के चारों ओर एक साथ किए
गए अधिकतम डबल हुला हूप स्पिन श्रेणी में दर्ज की गई है। महज 7 वर्ष की उम्र में यह
कार्तिका तीसरी कक्षा में पढ़ती है। पढ़ाई के साथ-साथ उसे हुला हूप स्पिन करने
का शौक है। अभ्यास के दौरान उसने गति, संतुलन और लगातार प्रदर्शन करने की क्षमता पर
विशेष ध्यान दिया। नियमित अभ्यास के चलते उसने करीब 22 मिनट तक लगातार प्रदर्शन करते
कार्तिका की उपलब्धि के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। पिता प्रतीक गोयल
ने कहा कि उनकी बेटी ने अपनी मेहनत और लगन से परिवार का नाम रोशन किया है। उन्होंने
उम्मीद जताई कि कार्तिका भविष्य में भी इसी तरह मेहनत करते हुए नई उपलब्धियां हासिल


