Delhi

उत्तर रेलवे ने कई ट्रेनों का संचालन बहाल किया, कुछ रद्द और आंशिक रूप से निरस्त

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर । उत्तर रेलवे ने रविवार को कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव की सूचना जारी की है। इसके तहत कुछ ट्रेनों को बहाल किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों को रद्द और कुछ को आंशिक रूप से निरस्त करते हुए उनका प्रारंभिक स्टेशन बदला गया है।

उत्तर रेलवे के अनुसार, 11 अक्टूबर को चलने वाली ट्रेन संख्या 15308 सिरसा-तिलक ब्रिज को सिरसा से रेवाड़ी जंक्शन के बीच आंशिक रूप से निरस्त किया गया है। अब यह ट्रेन रेवाड़ी जंक्शन से चलेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 54310 हिसार-दिल्ली जंक्शन को हिसार से रेवाड़ी जंक्शन के बीच आंशिक रूप से निरस्त किया गया है। यह ट्रेन भी अब रेवाड़ी जंक्शन से चलेगी। इन दोनों ट्रेनों को पहले पूरी तरह रद्द किए जाने के बजाय आंशिक रूप से निरस्त करने का निर्णय लिया गया है।

रेलवे ने ट्रेन संख्या 01941/01942 आगरा कैंट-पलवल-आगरा कैंट और ट्रेन संख्या 74004 रेवाड़ी जंक्शन-दिल्ली जंक्शन को 11 अक्टूबर के लिए रद्द कर दिया है। इसके अलावा ट्रेन संख्या 54085 दिल्ली जंक्शन-सातरोद का संचालन भी रविवार को रद्द रहेगा।

वहीं, यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 64105 अलीगढ़ जंक्शन-नई दिल्ली और ट्रेन संख्या 64426 नई दिल्ली-गाजियाबाद का संचालन बहाल कर दिया गया है। ट्रेन संख्या 54076 दिल्ली जंक्शन-बरेली को भी बहाल कर दिया गया है।

उत्तर रेलवे ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है। यात्री रेलवे की वेबसाइट या एनटीईएस के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर भी संपर्क किया जा सकता है।