आरसीए प्रकरण में सुनवाई टली
जयपुर, 07 अक्टूबर । राजस्थान हाईकोर्ट में बुधवार को आरसीए चुनाव से जुडे मामले में लंबित जनहित याचिका पर सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत मामले में 12 अक्टूबर को सुनवाई करेगी।
राजीव प्रताप सिंह की यह जनहित याचिका बुधवार को जस्टिस इन्द्रजीत सिंह की खंडपीठ के समक्ष सुनवाई के लिए सूचीबद्ध हुई थी, लेकिन किन्हीं कारणों के चलते जस्टिस इन्द्रजीत सिंह की खंडपीठ गठित नहीं हुई। इस पर प्रकरण जस्टिस महेन्द्र गोयल और भुवन गोयल की खंडपीठ के समक्ष सुनवाई के लिए लगा। जहां अदालत ने मामले की सुनवाई 12 अक्टूबर को तय की है। जनहित याचिका पर पूर्व में सुनवाई करते हुए खंडपीठ ने एडहॉक कमेटी को भंग कर आईएएस भास्कर ए. सांवत को प्रशासक नियुक्त कर चुनाव कराने की जिम्मेदारी दी थी। वहीं गत 29 सितंबर को चुनाव हुए, लेकिन उसी दिन सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव परिणाम जारी करने पर अंतरिम रोक लगा दी थी।


