Uttarakhand

मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखंड पहुंचे, सोमवार को लेंगे शपथ

देहरादून, 18 अक्टूबर । उत्तराखंड के मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन रविवार शाम राज्य पहुंचे। जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर उत्तराखंड पुलिस ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस दौरान उन्होंने परेड का निरीक्षण भी किया।

हवाई अड्डे पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल,मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन,पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ और जिलाधिकारी डॉ.आशीष चौहान सहित अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

लोक भवन पहुंचने पर राज्यपाल के सचिव रविनाथ रमन,उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल के.के. शुक्ल,सचिव प्रोटोकॉल विनोद कुमार सुमन, गढ़वाल मंडल आयुक्त आनंद स्वरूप, आईजी विम्मी सचदेवा रमन और अपर सचिव रीना जोशी सहित अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

लोक भवन की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार,डॉ.बिसेन सोमवार,19 अक्टूबर को सुबह 11 बजे लोक भवन परिसर में आयोजित समारोह में राज्यपाल पद की शपथ लेंगे।