Himachal Pradesh

एक पौधा मां के नाम, राजकीय महाविद्यालय निहरी के छात्रों ने किया पौध रोपण

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रकृति और मां दोनों ही पोषण और जीवन का स्रोत हैं, और इस अभियान के माध्यम से हम इन दोनों को एक साथ सम्मानित कर रहे हैं। ईको क्लब प्रभारी प्रोफेसर ऋषभ भारद्वाज ने पर्यावरणीय संरक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को नियमित रूप से पौधों की देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर कर्म सिंह ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए युवाओं को सामाजिक दायित्व निभाने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर विभिन्न प्रजातियों के फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधे महाविद्यालय परिसर में रोपित किए गए। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।एक पौधा मां के नामअभियान पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा मातृ सम्मान को एक नई दिशा देने की ओर एक सराहनीय प्रयास रहा।