Entertainment

हुमा कुरैशी के ‘बयान’ को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान, टोरंटो फिल्म फेटिवल में हुई एंट्री

दिलचस्प बात यह है कि हुमा कुरैशी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बयान’ को टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2025 के प्रतिष्ठित डिस्कवरी सेक्शन में प्रीमियर के लिए चुना गया है और यह इस कैटेगरी में चयनित होने वाली भारत की एकमात्र फिल्म है।

हाल ही में फिल्म से हुमा की पहली झलक सामने आई है, जिसमें उनका दमदार और धाकड़ अवतार देखने को मिल रहा है। इस फिल्म में चंद्रचूड़ सिंह, सचिन खेडेकर, परितोष संद, अविजित दत्त, विभोर मयंक और संपा मंडल जैसे मंजे हुए कलाकार नजर आएंगे, वहीं स्वाति दास और मनीषा शेखावत भी इस प्रोजेक्ट का अहम हिस्सा हैं।