Rajasthan

निर्माणाधीन मकान की दीवार ढहने से तीन मजदूरों की मौत

पिंडवाड़ा डीएसपी भंवर लाल चौधरी ने बताया कि रोहिड़ा के भारजा गांव में भूराराम पुत्र भूबा राम का मकान बन रहा है। दोपहर करीब बारह बजे अचानक निर्माणाधीनएक दीवार ढह गई। इस दौरान वहां पर काम कर रहे आठ मजदूर दब गए। सूचना मिलते ही रोहिड़ा और स्वरूपगंज पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। सभी लोगों को तुरंत आबूरोड अस्पताल पहुंचाया गया। सिरोही कलेक्टर अल्पा चौधरी मौके पर पहुंची, उन्होंने हादसे को लेकर जानकारी ली।

चौधरी ने बताया कि हादसे में भारजा निवासी पिपली (40), काली और दिनेश (18) की मौत हो गई। वहीं हादसे में मोगली, राजू , भारजा और शैतान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्‍हें आबूरोड के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।