अनुराग ठाकुर द्वारा राहुल गांधी के झूठ का पर्दाफाश करने पर कांग्रेस की बौखलाहट : विकास शर्मा
उन्होंने बताया कि अनुराग ठाकुर के प्रयासों से क्षेत्र को कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं मिली हैं जिनमें हमीरपुर मेडिकल कॉलेज, बिलासपुर में एम्स, ऊना में पीजीआई सैटेलाइट सेंटर, ऊना में बल्क ड्रग पार्क, हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज, किरतपुर मनाली फोरलेन, बिलासपुर फोरलेन मोटर शिमला बाईपास और वाया हमीरपुर फोरलेन शामिल हैं
विकास शर्मा ने कहा कि इन परियोजनाओं के अलावा भी अनेक कार्य हुए हैं जिनका सीधा लाभ जनता को मिला है
उन्होंने बताया कि सामाजिक क्षेत्र में भी अनुराग ठाकुर का योगदान उल्लेखनीय है। प्रयास संस्था के माध्यम से शुरू की गई मोबाइल हेल्थ सेवा ने हजारों ग्रामीणों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई हैं। इसके अलावा नेत्र जांच शिविर और सांसद खेल महाकुंभ जैसी पहलें भी इसी क्षेत्र से शुरू हुईं जिनकी सराहना राष्ट्रीय स्तर पर हुई है और जिनकी प्रशंसा स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर चुके हैं
विकास शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को आलोचना से पहले इन सभी कार्यों पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि जनता सब देख रही है और सच्चाई से दूर नहीं रहा जा सकता

