Rajasthan

मिल्क मैन कॉलोनी काजरी रोड पर हादसा : पुलिस थाने के नजदीक 11केवी लाइन का तार टूटा

शास्त्रीनगर थानाधिकारी जुल्फिकार अली ने बताया कि पुलिस थाने के पास में ही मिल्क मैन कॉलोनी आई है। कॉलोनी के बाहर काजरी रोड पर ही लाइन में एक भोजनालय आया है। आज दिन में वहां पर 11 केवी लाइन का तार टूट कर अचानक से गिर गया। जिससे चिंगारियां निकलने के साथ एक बारगी आग लग गई। बाद में पुलिस को सूचना मिलने के साथ अधिकारी वहां पहुंचे और मौका मुआयना किया।

थानाधिकारी जुल्फिकार अली ने बताया हादसे में होटल मालिक 40 साल का होटल मालिक प्रकाश सोलंकी तब बेहोश हो गया था। उसे उल्टी होने पर वह फैफड़ों में चली गई जिससे स्थिति कुछ चिंताजनक है मगर वह खतरे से बाहर है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं होटल का कर्मचारी 25 वर्षीय भरत नेपाली कुछ झुलस गया और दूसरा कर्मचारी मथानिया का मालूंगा निवासी महेंद्र के साथ एक वृद्ध चंद्र किशन सिंधी और बदन नाम युवक भी घायल है। हालांकि इनकी हालत सामान्य बनी है। वृद्ध चंद्र किशन सिंधी वहां सामान लेने आए थे। वे भी चपेट मेें आ गए। इन लोगों को एमडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जोधपुर डिस्कॉम अधिकारी एवं नगर निगम प्रशासन भी पहुंचा :

इस हादसे की जानकारी मिलने के साथ ही जोधपुर डिस्कॉम के अधिकारी और नगर निगम प्रशासन भी वहां पहुंच गया। प्रथम दृष्ठया बताया गया कि हादसा लाइन में फाल्ट के बाद वह टूट कर गिरा है। आज दिन में तेज हवा के साथ बारिश से और असर पड़ गया।