मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को जयंती पर किया नमन
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया पर अपने संदेश में कहा हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर सादर नमन करता हूं। उन्होंने अप्रतिम समर्पण और लगन से देश को विश्व पटल पर गौरवान्वित किया। राष्ट्रीय खेल दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। विभिन्न खेलों के माध्यम से देश-प्रदेश का मान बढ़ा रहे खिलाड़ी सर्वोच्च सफलता प्राप्त करें, मेरी मंगलकामनाएं।

