Entertainment

मनोरंजन से भरपूर ‘डू यू वाना पार्टनर’ का ट्रेलर रिलीज

कहानी में क्या है खास

‘डू यू वाना पार्टनर’ एक फ्रेश, एंटरटेनिंग और आधुनिक दौर की कॉमेडी-ड्रामा सीरीज़ है। कहानी दो सहेलियों, शिखा (तमन्ना भाटिया) और अनाहिता (डायना पेंटी) के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों लड़कियों का सपना है कि वे अपनी खुद की अल्कोहल स्टार्टअप कंपनी खड़ी करें। वे तय करती हैं कि भीड़-भाड़ वाले शहर और पुरुष-प्रधान बिज़नेस वर्ल्ड के बीच अपनी अलग पहचान बनाएगी उनका आइडिया है क्राफ्ट बीयर बिज़नेस में उतरने का, जो एक ओर काफी अनोखा है और दूसरी ओर चुनौतीपूर्ण भी। इस सफर में उन्हें समाज की परंपराओं, सामाजिक बंदिशों और कई रूढ़िवादी सोच का सामना करना पड़ता है। लेकिन, शिखा और अनाहिता अपने जुगाड़, जज़्बे और आत्मविश्वास के दम पर हर मुश्किल का सामना करती हैं।

ट्रेलर की झलक

रिलीज हुए ट्रेलर में दोनों सहेलियों का बेबाक और बोल्ड अंदाज़ देखने को मिल रहा है। ट्रेलर यह साफ कर देता है कि यह सीरीज़ सिर्फ कॉमेडी तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें दोस्ती, संघर्ष, पैशन और एक बड़े सपने को साकार करने की जद्दोजहद भी दिखाई जाएगी। कहीं दोनों का मज़ाक उड़ाया जाता है, तो कहीं उन्हें ताने दिए जाते हैं, लेकिन वे हार मानने की बजाय और भी मज़बूत होकर खड़ी होती हैं। ‘डू यू वाना पार्टनर’ का प्रीमियर 12 सितंबर को प्राइम वीडियो पर किया जाएगा।