Himachal Pradesh

प्राथमिक शिक्षकों ने सीखे प्रश्न पत्र तैयार करने के टिप्स

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने प्रश्न पत्र तैयार करने के टिप्स सीखे और समूह बार प्रश्न तैयार कर उसका प्रदर्शन भी किया। प्रशिक्षण के समापन पर बीईईओ द्रंग- 1 अंजु कश्यप व बीईईओ चौंतड़ा-वन राजू राम विशेष रूप से मौजूद रहे। प्रशिक्षण में शिक्षा खंड द्रंग- 1, द्रंग- 2, चौंतड़ा चौंतड़ा- 1 व चौंतड़ा चौंतड़ा- 2 के 63 शिक्षक हिस्सा लिया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रशिक्षक संदीप कुमार राय ने बताया कि जोगिंदरनगर में अब तक तीन चरणों में 72-72 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को सतत् एवं समग्र मूल्यांकन की बारीकियां सिखाई गई। इस दौरान राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्रंग- 1 के अध्यक्ष बलवीर ठाकुर, द्रंग-1, महिला विंग की अध्यक्ष अंजना ठाकुर व चौंतड़ा-2 के अध्यक्ष संजय कुमार भी मौजूद रहे।