MP

राजगढ़ः गेट के पीछे छिपे सांप के काटने से बुजुर्ग महिला की मौत

पुलिस के अनुसार ग्राम कुंवारापुरा निवासी द्रोपदीबाई (60) पत्नी नारायणसिंह को गेट के पीछे छिपे सांप ने काट लिया, गंभीर हालत में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि सुबह भैंस का दूध निकालने के बाद महिला घर में भगवान को भोग लगाने जा रही थी तभी गेट के पीछे छिपे सांप ने काट लिया और उसकी मौत हो गई। बताया गया है कि महिला के पति नारायणसिंह की 2020 में कोरोना काल के दौरान मौत हो गई थी। सुबह अचानक हुई महिला की मौत से परिवार सहित गांव में शोक की लहर छा गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु की।