Himachal Pradesh

प्रेस क्लब हरोली के नये अध्यक्ष होंगे प्रभाकर, सर्वसम्मति से हुआ फैसला

प्रेस क्लब हरोली के नवनियुक्त अध्यक्ष नरायण प्रभाकर ने पद संभालते हुए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा की वह प्रेस क्लब की गरिमा में रह कर कार्य करेंगे व क्लब के विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रेस क्लब हरोली क्षेत्र में एकतजुटता से काम करेगा । उन्होंने कहा कि जल्द ही क्लब की नई कार्यकारिणी भी घोषित कर दी जाएगी।

बता दें कि नरायण प्रभाकर करीब 25 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और लोगों की समस्याओं और परेशानियों को अपनी कलम के माध्यम से उठाकर समाधान करवा चुके हैं। इस अवसर पर अश्वनी प्रभाकर, नरेश सिंघा, सुलिंन्द्र सिंह चोपडा, राजीव राणा, पंकज चोपडा अन्य उपस्तिथ रहे।