UP

यमुना पर बना रेलवे पुल यातायात के लिए बंद होने से मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली 10 ट्रेनें प्रभावित

सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि रेलवे सावधानी बरत रहा है। दिल्ली जाने वाली ट्रेनों को गाजियाबाद के आगे साहिबाबाद, नई दिल्ली होकर चलाया जा रहा है। गुरुवार को दिल्ली-अयोध्या एक्सप्रेस, पद्मावत एक्सप्रेस, पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस, गरीब नवाज एक्सप्रेस, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस, दिल्ली-बरेली पैसेंजर, योगा एक्सप्रेस, जौसलमेर-काठगोदाम एक्सप्रेस और खुर्जा-बुलंदशहर मेमू ट्रेन का रूट बदला गया है।