भारत में लोकतंत्र की जड़ें बहुत गहरी हैं: चौधरी भूपेंद्र सिंह
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी का एजेंडा हमेशा समाज में जाति के नाम पर, भाषा के नाम पर, क्षेत्र के नाम पर बांटकर कमजोर करने का रहा है। आज देश संगठित होकर मोदी और योगी के साथ खड़ा हुआ है। समाजवादी पार्टी जैसे दल समाज को कमजोर करने वाले देश विरोधी दलों को उप्र की राजनीति में कोई स्थान नहीं बचा है। इनके चरित्र को सब जानते हैं, जनता इन्हें बेनकाब कर चुकी है।
बरेली में बालीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर शुक्रवार तड़के साढ़े तीन बजे हुई नौ राउंड फायरिंग के सवाल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उप्र सरकार का अपराध और अपराधियों के प्रति सरकार का कठोर दृष्टिकोण है। इस मौके पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय ढाका आदि भाजपाई उपस्थित रहे।

