उत्तराखंड आपदा में मृतकों, लापता और घायलों की सूची जारी
कुमाऊं की तहसील डीडीहाट अंतर्गत लोहार गांव (भनड़ा) में अतिवृष्टि के कारण भूस्खलन होने से एक भवन की क्षतिग्रस्त होने के कारण मंजू गैड़ा पत्नी जगदीश गैड़ा की दबने से मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हुई है।
एसडीआरएफ, आईटीबीपी, राजस्व टीम, एसएसबी व पशुपालन विभाग एवं जिला प्रशासन की टीम द्वारा खोज एवं बचाव का कार्य किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड के देहरादून जिले में एक बार अतिवृष्टि ने कहर बरपाया। सहस्त्रधारा के पास कार्लीगार्ड व मण्झारा गांव के बीच बाढ़ और बारिश जनित घटनाओं में 13 लोगों की मौत हाे गई है, जबकि 16 से अधिक लोग अभी लापता हैं।

