UP

अपहरणकर्ताओं के चुंगल से युवक काे बचाने वाली पुलिस टीम सम्मानित

गौतमबुद्ध नगर, 17 सितम्बर । उत्तर प्रदेश के गाैतमबुद्धनगर के पुलिस कमिश्ररेट लक्ष्मी सिंह और अपहरणकर्ताओं से युवक काे सकुशल बचाने वाली पुलिस टीम को पत्थर व्यापारी मनीष गुप्ता ने बुधवार को सम्मानित किया है। अपहरणकर्ताओं ने बेटे शशांक का अपहरण कर व्यापारी से चार कराेड़ रुपये की फिराैती मांगी थी।

पत्थर व्यापारी मनीष गुप्ता अपने परिवार के साथ बुधवार दाेपहर सेक्टर 108 स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचे। उन्होंने पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह को सम्मानित करते हुए उनका आभार व्यक्त किया कि उनकी वजह से उनका बेटा सकुशल घर लौट पाया है। पुलिस आयुक्त की मौजूदगी में उन्होंने पूरी टीम को सम्मानित किया, जाे इस कार्रवाई में लगी थी। परिवार ने इस बात की आस छोड़ दी थी कि उनके बेटा अब जीवित लौटेगा, लेकिन पुलिस की कड़ी मेहनत से आज उनका बेटा उनके साथ है। पत्थर व्यापारी ने कहा कि मैं जीवन भर पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह और उनकी टीम का शुक्रगुजार रहूंगा।