दबंगों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर
सूचना मिलते ही पथरी थाना अघ्यक्ष मनोज नौटियाल और फेरूपुर चौकी प्रभारी अशोक शिरस्वाल दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। अशोक शिरस्वाल ने गोलीकांड की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द पकड़ा जाएगा।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हमलावर ग्राम प्रधान पक्ष के लोग हैं, जिन्होंने पहले अर्जुन के साथ कहासुनी की और फिर अचानक गोली चला दी।

