Himachal Pradesh

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सुंदरनगर में स्वच्छता ही सेवा अभियान का आयोजन

संस्थान के प्रधानाचार्य विजय कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि सेवा पर्व एवं स्वच्छता ही सेवा जैसे अभियान समाज को नई दिशा और प्रेरणा प्रदान करते हैं। सेवा पर्व एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान का आयोजन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक संस्थान में किया गया, जिसके अंतर्गत स्वच्छता अभियान, जागरूकता कार्यक्रम, सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों का सफल आयोजन किया गया।

उन्होंने कहा कि हमारा दायित्व है कि स्वच्छता और सेवा की भावना केवल कुछ दिनों तक ही सीमित न रहे बल्कि इसे हम जीवन का हिस्सा बनाकर निरंतर बनाए रखें।