जबलपुर: बरगी डैम हुआ लबालब, बढ़े जलस्तर की निकासी के लिए 5 गेट 1 मीटर खोले गए
बांध के जलस्तर को नियंत्रित करने आज गुरुवार को शाम 6 बजे इससे जल की निकासी की मात्रा को 237 क्यूमेक से बढाकर 780 क्यूमेक किया गया। इसके लिये बांध के वर्तमान में खुले 5 जल द्वार की औसत ऊंचाई बढाकर 1.00 मीटर की जाएगी।
इससे माँ नर्मदा के घाटों पर 4 से 5 फुट पानी की बढोतरी होगी। बांध में पानी की आवक के अनुसार जल की निकासी को कभी भी घटाया अथवा बढ़ाया जा सकेगा। बरगी डैम के बाढ़ नियंत्रण कक्ष के सहायक यंत्री ने सर्वसाधारण से माँ नर्मदा के घाटों और तटीय क्षेत्र से दूरी बनाए रखने का अनुरोध है।

