सीहोर में पति ने कुल्हाड़ी मारकर पत्नी की हत्या की, आरोपित फरार, पुलिस तलाश में जुटी
जानकारी के अनुसार घटना रविवार सुबह करीब 6:30 बजे की है। रेहटी थाना क्षेत्र के भूरी टेक कावड़ गांव में रविवार सुबह बसंती बाई (37) का शव मिला। महिला की हत्या का आराेप उसके पति पर ही है। आराेपित पति घटना के बाद माैके से फरार हाे गया। स्थानीय लाेगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रेहटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने पति देवलाल बारेला (40) पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर चार टीमें बनाकर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जांच में अभी तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। एसडीओपी रवि शर्मा ने बताया कि वे खुद घटनास्थल पर गए थे। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। शुरुआती जांच में हत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

