UP

बंदूक दिखाकर किशाेरी से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

पीड़ित परिजनाें के मुताबिक घटना बीते एक अक्टूबर की है। इसकी तहरीर पीड़ित परिवार ने थाना में देते हुए बताया कि आरोपित कृष्ण बिहारी ने अपनी लाइसेंसी बंदूक के दम पर उनकी नाबालिग बेटी काे गांव के बाहर एक सुनसान जगह पर ले जाकर पेड़ के नीचे अस्मत लूटी। इस दौरान उसने पीड़िता को धमकाते हुए कहा कि अगर किसी काे बताया ताे उसे और उसके परिवार काे जान से मार देगा। भय के कारण परिवार ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई। हालांकि, स्थानीय ग्रामीणों और अन्य परिवार के दबाव के बाद आखिरकार घटना के 13 दिन बाद बुधवार को नदीगांव पुलिस थाने पर जाकर पीड़िता की मां ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

सीओ कोंच परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि नदीगांव थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपित कृष्ण बिहारी काे गिरफ्तार कर लिया। उस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित था। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपित के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।