मप्रः एमपी ट्रांसको में कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी
एमपी ट्रांसको के मुख्य वित्तीय अधिकारी मुकुल मेहरोत्रा ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि दूरदराज के क्षेत्र में रहने वाले अनेक पेंशनर्स और फैमिली पेंशनर्स कुछ कारणों से इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं। कोई भी पात्र कर्मचारी या पेंशनर्स इस योजना का लाभ लेने से वंचित नहीं रहे, इसलिए कंपनी ने आवेदक की अंतिम तिथि बढ़ाई है। उन्होंने पात्र कर्मचारियों से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द योजना का लाभ उठाने की अपील की।

