पानीपत में सरदार पटेल की जयंती पर पुलिसकर्मियों ने ली राष्ट्रीय एकता व अखंडता की शपथ
उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश वत्स ने संबोधन में कहा कि देश के महानायक सरदार वल्लभभाई पटेल की याद में यह दिन मनाया जाता है। किसी भी देश की तरक्की, समृद्धि, सुख और शांति के लिए सबसे जरूरी है उस देश के लोगों का आपस का भाईचारा है। हमारा देश लगभग 200 साल तक अंग्रेजों का गुलाम रहा है। हमें 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों से आजादी मिली है। उस समय देश में 562 रियासतें थी। सरदार वल्लभ भाई पटेल ने अपनी सुझबुझ, लगन, परिश्रम व अथक प्रयासों से सभी को एक सूत्र में बांधा। हम सभी को उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का प्रयास करना चाहिए। राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए खुद को समर्पित करें। राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिला के सभी थानों व चौकियों में भी कार्यक्रम आयोजित कर सभी पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय एकता व अखंडता की शपथ दिलाई।

