हिमाचल के कई इलाकों का माइनस में पारा, एक सप्ताह तक साफ रहेगा मौसम
शुक्रवार को भी राज्य के ज्यादातर हिस्सों में दिन की शुरूआत खिली धूप से हुई। पहाड़ी इलाकों में धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिल रही है और मौसम सुहावना बना हुआ है। वहीं, मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं सुबह घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ाने लगा है। मंडी जिला के सुंदरनगर में आज सुबह कोहरे के कारण दृश्यता घटकर 100 मीटर रह गई, जिससे वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
मौसम विभाग की दैनिक रिपोर्ट के अनुसार हिल स्टेशन शिमला, कुफरी और मनाली में न्यूनतम तापमान क्रमशः 10.2 डिग्री, 7.8 डिग्री और 4.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
अन्य प्रमुख शहरों के न्यूनतम तापमान पर नजर डालें, तो सुंदरनर में 8.7 डिग्री, भुंतर में 6.4 डिग्री, कल्पा में 1.4 डिग्री, धर्मशाला में 12.2 डिग्री, ऊना में 12 डिग्री, नाहन में 11.9 डिग्री, पालमपुर में 8 डिग्री, सोलन में 7.4 डिग्री, कांगड़ा में 9 डिग्री, मंडी में 9.6 डिग्री, हमीरपुर में 9.2 डिग्री, जुब्बड़हट्टी में 11.2 डिग्री, नारकंडा में 6.1 डिग्री, सियोबाग में 5 डिग्री, बरठीं में 10.5 डिग्री, कसौली में 13 डिग्री, पांवटा साहिब में 16 डिग्री, सराहन में 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

