UP

सीतापुर के 52 विद्यालयों में बनेंगे मिड-डे-मील शेड,जिलाधिकारी ने किया शिक्षकों से संवाद

जिलाधिकारी ने बताया कि मिड-डे-मील शेड बनने से विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन योजना की गुणवत्ता और पारदर्शिता दोनों में सुधार होगा। उन्होंने निर्देश दिया कि शिक्षक स्वयं बच्चों के साथ बैठकर भोजन करें, जिससे भोजन की गुणवत्ता का वास्तविक मूल्यांकन हो सके।

संगोष्ठी के दौरान जिलाधिकारी ने शिक्षकों की उपस्थिति, अध्यापन योजना, सतत मूल्यांकन और निपुण लक्ष्य प्राप्ति जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि हर बच्चा निर्धारित यूनिफॉर्म और स्वेटर में समय पर विद्यालय पहुँचे, यह सुनिश्चित किया जाए। पिसावां को निपुण ब्लॉक बनाने के लिए सभी शिक्षकों व अधिकारियों को प्रेरित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि निरीक्षण चेकलिस्ट के आधार पर विद्यालयों की नियमित मॉनिटरिंग अनिवार्य है।