Delhi

सड़क हादसे में फरार आराेपित गिरफ्तार

उल्लेखनीय है कि मोती नगर इलाके में 26 नवंबर की शाम हुए सड़क हादसे में घायल हुए दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस के अनुसार 26 नवंबर को शाम 6:10 बजे पीसीआर को जाखीरा गोलचक्कर के पास दुर्घटना की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हालत में खड़ी थी और चालक मौके से फरार था। वहीं, दो घायल लोगों को पीसीआर की मदद से अस्पताल ले जाया जा चुका था। पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। जहां डाॅक्टराें ने नेहरू नगर आनंद पर्वत निवासीमुन्नी राज (48) और चारा मंडी जाखीरा निवासी सुरजपाल (74) काे गंभीर हालत देखते हुए उन्हें आरएमएल अस्पताल ओं रेफर किया था। जहां उपचार के दाैरान डाॅक्टराें ने उन्हें मृत घाेषित कर दिया था।